जांजगीर चाम्पा

विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत आज होंगे आजादी के अमृत महोत्सव में शामिल…

जांजगीर चाम्पा – 09 अगस्त 2022

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत 9 अगस्त को आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

दोपहर 2 बजे शहीद स्मारक परिसर जांजगीर में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित आजादी के 75 वीं वर्षगांठ आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों, शहीदों के परिवारों एवं भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान व अमर सैनानियों पर आधारित स्मारिका अमूल्य धरोहर का विमोचन किया जाएगा। कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में जनप्रतिनिधियों, आमनागरिकों, अधिकारी, कर्मचारियों से पहुंचने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button

Discover more from Ambey News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading