जांजगीर चाम्पा
ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच द्वारा श्रद्धा पूर्वक दुर्गा पूजा और भव्य गरबा युक्त नवरात्रि उत्सव…

माँ दुर्गा की आराधना और गरबा उत्सव का आयोजन ड्रीम प्वाइंट में प्रियंवदा पांडेय के द्वारा किया गया। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रियंवदा पांडेय के आयोजन में ब्राह्मण नारी नव चेतना मंच द्वारा माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना, गरबा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के आरंभ में मंच की.वरिष्ठ सदस्या वीणा शर्मा ने कहा कि मां दुर्गा सब के जीवन को शक्ति भक्ति व सकारात्मक उर्जा से आलोकित करें, तत्पश्चात डाक्टर मीनाक्षी शर्मा ने नवरात्रि के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यह पर्व आस्था, नारी शक्ति, सकारात्मकता और सामाजिक एकता का प्रतीक है। अनुराधा शुक्ला ने गरबा को भक्ति, ऊर्जा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा पारंपरिक नृत्य बताया, प्राची पांडेय ने शारदिय नवरात्र में देवी के व्रत- उपासना के महत्व पर प्रकाश डाला ,ब्राह्मण नारी नव चेतना मंच की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में गरबा प्रस्तुतियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। भक्तिमय वातावरण ने आयोजन को यादगार बना दिया। प्रसाद-स्वलपाहार उपरांत अंत में आयोजक प्रियंवदा पांडेय ने सभी अतिथियो और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डांडिया ,गरबा ,नव दुर्गा आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम पुरस्कार प्राची पांडेय, द्वितीय पुरस्कार शालिनी शर्मा और तृतीय पुरस्कार श्रीमती वीणा शर्मा को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में वीणा शर्मा, जयश्री शर्मा ,नीलूपांडेय, गीता मिश्रा,,जयंती दुबे, निशा मिश्रा, अल्का शर्मा,अनीता मिश्रा,किरण पांडेय, प्रियंवदा पांडेय, प्राची पांडेय, अनुराधा शुक्ला , किरण शुक्ला, डॉक्टर मीनाक्षी शर्मा, विद्योतमा गौरहा, शालिनीशर्मा ,जुही गौरहा एवं सौम्या पांडेय (मीठी) ने अपनी उपस्थिति और उर्जा से कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।




