चाम्पा

थाना चांपा क्षेत्र के दो आदतन गुंडा बदमाश बढ़ा बंगाली, छोटा बंगाली को गिरफ्तार कर चांपा शहर में निकाला गया जुलूस…

जांजगीर-चांपा 19 जुलाई 2025

आरोपियों के नाम-

01 गोपाल पाल उर्फ बडा बंगाली पिता भोला नाथ पाल उम्र 32 साल निवासी मझली तालाब चांपा

02 शुभम पाल उर्फ छोटा बंगाली पिता भोलानाथ उम्र 30 साल साकिनान वार्ड के 25 मंझली तालाब चांपा

देखे वीडियो

दिनांक 17/07/2025 के रात्रि 07:00 बजे आरोपी गोपाल पाल द्वारा प्रार्थी राधेश्याम देवांगन से शराब पीने के लिए पैसा दो बोला तो वह मना किया उसे अश्लील गाली गलौज करने लगा उसके बाद प्रार्थी वहां से डर कर चुपचाप अपने घर चला गया। पुनः दिनाक 18/07/2025 के शाम 07 बजे प्रार्थी अपने घर पर था कि उसी समय दोनों बदमाश गोपाल पाल एवं सुभम पाल दरवाजा को लात मारकर घर अंदर घुस गये और सुभम पाल बोला कल मेरा भैया शराब पीने के लिए पैसा मांग रहा था तुम नहीं दिये थे तुम आज हम दोनों को शराब पीने के लिए पैसा दो, प्रार्थी पैसा देने के लिए मना किया तो आरोपी गोपाल पाल अपने हाथ में रखे लकड़ी के पटरा से प्रार्थी के ऊपर हमला कर अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारकर खत्म कर देंगे कहकर मारपीट करने लगे, बीच बचाव करने वालो को भी आरोपियों द्वारा गाली गलौच करते हुए मारपीट कर वहां से भाग गए जिसकी सूचना रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 298/25 धारा 333, 119(1), 296, 351(2), 115(2)3 (5) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया।

आदतन बदमाशो की गुंडा गर्दी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  उमेश कश्यप, SDOP चांपा  यदुमनी सिदार के कुशल मार्गदर्शन में थाना चांपा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में तत्काल दोनों आरोपियों को पकड़ा जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे कील लगा 01 नग लकड़ी का पटरा बरामद किया आरोपियों का विधिवत गिरफ्तार किया गया न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

उपरोक्त कारवाई में थाना प्रभारी चाम्पा निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक ज्ञान प्रकाश खाखा , प्रआर. प्रकाश राठौर, आरक्षक सुमंत कँवर, जय उराव, आकाश कलोशिया, गोपेश्वर का विशेष योगदान रहा

Related Articles

Back to top button