रायपुर

जांजगीर चांपा जिले में बागियों पर भाजपा का बड़ा एक्शन, एक साथ 20 नेताओं को किया पार्टी से निष्कासित…

रायपुर – 04फरवरी 2025

शिवरीनारायण,नवागढ़ ,पामगढ़, बलौदा नगर पालिका परिषद अकलतरा के नेता शामिल हैं। भाजपा ने इन नेताओं को पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने और अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने के आरोप में निष्कासित किया है।

ये सभी जिले के नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में बागी होकर चुनाव लड़ रहे हैं। प्रदेश इकाई को इसकी शिकायत के बाद सभी को 6 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा ने बागी नेताओं को मनाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाई। इसके बाद पार्टी ने निष्कासन की कार्रवाई शुरू कर दी।

भाजपा का कहना है कि यह कार्रवाई पार्टी अनुशासन को बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी था। अब देखने लायक होगा कि पार्टी का यह कदम चुनावी नतीजों को कैसे प्रभावित करता है। राज्य में 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका परिषद और 114 नगर पंचायतों सहित कुल 173 नगरीय निकायों के लिए 11 फरवरी को एक ही चरण में चुनाव होंगे।

देखिए निष्काषन का आदेश…

जांजगीर चांपा जिले में बागियों पर भाजपा का बड़ा एक्शन, एक साथ 20 नेताओं को किया पार्टी से निष्कासित... - Console Corptech

Related Articles

Back to top button

Discover more from Ambey News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading