रायपुर

CG में कल दफ्तर बंद-21 साल में पहली बार महंगाई भत्ते के लिए सबसे बड़ा आंदोलन, कलेक्ट्रेट, पटवारी, तहसील सब में काम बंद,,,देखे खबर

रायपुर – 28 जून 2022

छत्तीसगढ़ के चार लाख से ज्यादा कर्मचारी अधिकारी करेंगे कलम बंद हड़ताल। राज्य सरकार को देंगे चेतावनी।

केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 29 जून को छत्तीसगढ़ के चार लाख से ज्यादा कर्मचारी अधिकारी एक साथ छुट्टी पर रहेंगे। यानी कल कलेक्ट्रेट से लेकर तहसील, पटवारी दफ्तर कहीं काम नहीं होगा। विश्वविद्यालय और निगम, मंडल व आयोग के दफ्तर भी बंद रहेंगे। इसके लिए मंगलवार को सभी कर्मचारी नेता तहसील से लेकर ब्लॉक, जिले और संचालनालय तक जन संपर्क कर रहे हैं, जिससे व्यापक जन समर्थन मिले और हड़ताल के जरिए राज्य सरकार को यह चेतावनी दें कि महंगाई भत्ता नहीं देने की स्थिति में कर्मचारी अधिकारी काम बंद कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता दे रही है। छत्तीसगढ़ के कर्मचारी अधिकारियों को अभी सिर्फ 22% ही महंगाई भत्ता मिल रहा है। जुलाई महीने में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 5% और महंगाई भत्ता मिलने लगेगा। यानी छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को केंद्र से 17% कम महंगाई भत्ता मिलेगा। हालांकि यहां के भारतीय सेवा के अधिकारियों को केंद्र के समान ही महंगाई भत्ता मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा के मुताबिक राज्य निर्माण के बाद यह पहला मौका है, जब कर्मचारी अधिकारियों को तहसील से लेकर जिले और संचालनालय तक हड़ताल कर चेतावनी देनी पड़ रही है। इस आंदोलन से पहले ही कर्मचारियों ने अपने अपने कार्यालय प्रमुख को ज्ञापन दिया था कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वे 29 जून को कलम बंद हड़ताल करेंगे। इससे भी बात नहीं बनेगी तो अनिश्चित काल के लिए हड़ताल पर चले जाएंगे।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजन में इस हड़ताल को लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारियों के दोनों गुटों यानी संजय सिंह और रोहित तिवारी ने समर्थन दिया है। लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी सरकारी दफ्तरों की रीढ़ हैं, इसलिए उनके हड़ताल में शामिल होने से कल पूरी तरह से सरकारी काम ठप हो जाएंगे। लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शिक्षक संघ भी हड़ताल में साथ हैं। यानी स्कूल भी बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरिया दौरे पर रहेंगे। वहां भी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।

CG में कल दफ्तर बंद-21 साल में पहली बार महंगाई भत्ते के लिए सबसे बड़ा आंदोलन, कलेक्ट्रेट, पटवारी, तहसील सब में काम बंद,,,देखे खबर - Console Corptech

Related Articles

Back to top button