जांजगीर चाम्पा

जांजगीर चांपा कलेक्टोरेट सहित सभी कार्यालय में अब राष्ट्रगान से शुरू होगा कामकाज, कलेक्टर आकाश छिकारा की अभिनव पहल

जांजगीर चांपा – 08 जनवरी 2024

जांजगीर चांपा कलेक्टर आकाश छिकारा ने कलेक्टोरेट सहित जिला, जनपद, नगरीय निकाय के सभी विभागों के कार्यालय की शुरुआत राष्ट्रगान से प्रारंभ करने के निर्देश दिए है। सोमवार को कलेक्टोरेट परिसर में सुबह 10 बजे कामकाज की शुरुआत राष्ट्रगान से की गई। इस दौरान सुविचार भी रखे गए। इस मौके पर अपर कलेक्टर एस पी वैद्य, गुड्डू लाल जगत, संयुक्त कलेक्टर निशा नेताम मंडावी, डिप्टी कलेक्टर संदीप ठाकुर सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

<em>जांजगीर चांपा कलेक्टोरेट सहित सभी कार्यालय में अब राष्ट्रगान से शुरू होगा कामकाज</em>, <em>कलेक्टर आकाश छिकारा की अभिनव पहल</em>... - Console Corptech

विभिन्न कार्यालयों में हुआ राष्ट्रगान

जिला कलेक्टोरेट के अलावा जिला पंचायत, आदिवासी विकास, कार्यालय श्रम पदाधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, उद्यानिकी विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, रेशम विभाग, सहकारी बैंक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं सहित सभी कार्यालय में राष्ट्रगान गाया गया।

Related Articles

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading