चाम्पा

जांजगीर चाम्पा विधानसभा अध्यक्ष पंकज शुक्ला गौमाता कि सेवा कर मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन….

जांजगीर-चांपा -23 अगस्त 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन आज प्रदेश भर में धूमधाम से मनाया गया। सभी ने सीएम का जन्मदिन अपने-अपने अंदाज में मनाया, लेकिन युवा कांग्रेस जांजगीर चांपा विधानसभा अध्यक्ष पंकज शुक्ला के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का जन्मदिन अनूठे तरीके से मनाया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ड्रीम प्रोजेक्ट नरवा, गरवा, घुरवा व बारी का कांस्पेक्ट विश्व स्तरीय है। मुख्यमंत्री ने गो संवर्धन की दिशा में पहल शुरू की है, जिसे आधार बनाकर आज युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पंकज शुक्ला की अगुवाई में गौमता की विशेष पूजा अर्चना की गई। उन्होंने गोमाता की पूजा और माल्यार्पण के बाद लोगों को गोसंवर्धन का संदेश दिया। गौमाता की विशेष पूजा के बाद युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला व उनके कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर दुर्गा कुर्रे, भूपेन्द्र यादव, जय सेवायक, विनोद चक्रवर्ती, अनमोल महंत, शिवा कैवर्त्य, लाला चौहान, सागर पटेल, आशीष यादव, हर्ष जबल सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading