रायपुर

युवा कांग्रेस के पूर्व ग्रामीण जिलाध्यक्ष आसिफ़ मेमन की संपत्ति कुर्की का वारंट जारी,,

रायपुर – 17 दिसम्बर 2022

युवा कांग्रेस के पूर्व ग्रामीण जिलाध्यक्ष आसिफ़ मेमन की संपत्ति कुर्की का वारंट जारी करने का आदेश न्यायालय ने दिया है। नवम अति जिला न्यायाधीश रायपुर अगम कुमार कश्यप ने यह आदेश शहज़ादी बेगम के पक्ष में कांग्रेस नेता आसिफ़ मेमन के विरुद्ध दिया है। इस मामले में शहज़ादी बेगम से 20 लाख रुपये आसिफ़ मेमन ने उधार स्वरूप लिए थे और यह राशि नहीं लौटाने पर न्यायालय ने कांग्रेस नेता आसिफ़ मेमन की संपत्ति कुर्की का वारंट जारी करने का आदेश दिया।

बता दे की ज़मीन के एक मामले में कांग्रेस नेता आसिफ़ मेमन के ख़िलाफ़ सिविल लाइंस थाने में 420 का मामला दर्ज है और वह इस मामले में फ़रार है।

Related Articles

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading