कोरबा

सेल्फी के चक्कर में डैम में गिरा जांजगीर चाम्पा का युवक:कर्मचारियों के समझाने पर भी नहीं माना; NDRF टीम बुलाई गई, तलाश जारी

कोरबा स्थित बांगो डैम में सोमवार शाम सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवक गिर गया। इसके बाद से युवक का कुछ पता नहीं है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल अब बिलासपुर से NDRF को भी मदद के लिए बुलाया गया है। युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसा बांगो थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, जांजगीर-चांपा के बम्हनीडीह निवासी अमित कुमार (24) एक कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। वह सोमवार को कटघोरा के पास सामान की डिलीवरी देने के लिए आया था। इसके बाद बांगो डैम घूमने के लिए चला गया। वह डैम के गेट नंबर 4 पर खड़े होकर सेल्फी लेने का प्रयास कर रहा था। तभी उसका पैर फिसला और वह नीचे डैम में जा गिरा।

कर्मचारियों के मना करने पर भी नहीं माना

अमित को डैम में गिरता देख वहां तैनात कर्मचारियों ने अफसरों और पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। हालांकि इससे पहले ही अमित डैम के तेज बहाव में बह गया। कर्मचारियों ने बताया कि अमित को गेट के नजदीक सेल्फी लेते देख उसे मना किया था, लेकिन वह नहीं माना। इससे पहले कि उसे हटाते वह डैम में नीचे जा गिरा।

गोताखोर कर रहे युवक की तलाश

थाना प्रभारी आशीष सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। गोताखोरों ने डैम में युवक की तलाश शुरू की। अब बिलासपुर से आई NDRF टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। आशीष सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। युवक की बाइक डैम के ऊपर मिली है। गाड़ी के नंबर के आधार पर मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई।

dB

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading