चाम्पा

सांसद अरूण साव के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई….

चाम्पा- 09 अगस्त 2022

भाजपा कार्यकर्ताओं को आज जैसे ही सूचना मिली कि बिलासपुर के सांसद अरूण साव को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया तब यहां के विद्यार्थी परिषद ,युवा मोर्चा और भाजपा के कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर दौड़ गई।
उल्लेखनीय है कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने पत्र जारी करते हुए लिखा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरूण साव को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। और यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
इस सूचना के बाद स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए अरुण साव को फोन पर बधाई दी ।


छत्तीसगढ़ हाथ करघा संघ के पूर्व अध्यक्ष कमल देवांगन,जिला महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश श्रीवास महामंत्री महावीर सोनी ,राजेन्द्र तिवारी,भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रतिनिधि अनंत थवाईत , पूर्व पार्षद कृष्णा देवांगन , पार्षद कामेश्वर धैर्य युवा मोर्चा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष भवानी गुप्ता, पूर्व एल्डरमेन गोंविद देवांगन , नरेन्द्र ताम्रकार ,राजेश थावाणी के साथ ही युवा मोर्चा एवं विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि सांसद अरूण साव के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी मे नव संचार होगा और भाजपा मजबूत होगी ।

Related Articles

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading