जांजगीर चाम्पा

विधानसभा अध्यक्ष करेंगे शुभारम्भ- देश का पहला किसान स्कूल,चाम्पा बहेराडीह में,,

जांजगीर चाम्पा-

धान का कटोरा कहलाने वाले छत्तीसगढ़ के किसानों ने स्थानीय जिला मुख्यालय से महज 18 किलोमीटर दूर चाम्पा शहर से लगा हुआ एक छोटा सा गाँव बहेराडीह उर्फ़ भदरीपाली में किसान स्कूल खोला है।

जिनका शुभारम्भ 22 मई रविवार को अपरान्ह 12 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत करेंगे।

इस सम्बन्ध में स्कूल के संचालक व युवा कृषक संगवारी दीनदयाल यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ के किसानों ने आपस में मिलकर शासन प्रशासन के सहयोग से कृषि प्रधान जिला के जैविक कृषि ग्राम बहेराडीह में एक छोटा सा किसान स्कूल खोला गया है। यह किसान स्कुल भारत का पहला स्कूल है।

जहाँ पर भारत के हरेक राज्यों के किसानों को अनुभवी नवाचारी प्रगतिशील किसानों से कृषि क्षेत्र में 18 अलग अलग विषयों पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

वहीं शासन प्रशासन के सहायता से 25 अलग अलग प्रेक्टिकल स्पॉट बनाये गये हैं। इस किसान स्कूल की स्थापना में किसानों को कृषि विभाग समेत उद्यान विभाग, पशुधन विकास विभाग, क्रेडा विभाग, पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग तथा इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय का सहयोग मिला है।

किसानों ने किसान स्कूल को धान की बालियो से निर्मित झुमर से सजाया गया है। इसके साथ साथ किसानों ने विलुप्त चीजों को संरक्षण कर संग्रहालय के रूप में विकसित किया गया है। किसान स्कूल के लोकार्पण की तैयारी किसानों ने पूर्ण कर लिया है। खास बात यह है कि किसानों को खेती किसानी के एक एक पहलु के बारे में किसान ही जानकारी उपलब्ध कराएँगे।

विधानसभा अध्यक्ष करेंगे शुभारम्भ- देश का पहला किसान स्कूल,चाम्पा बहेराडीह में,, - Console Corptech

किसानों को कृषि क्षेत्र में जानकारी देने वाले यहाँ के किसान तथा किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव और उनके टीम के किसानों ने कृषि क्षेत्र में कई प्रकार का नवाचार का काम करके राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं। कृषि क्षेत्र में देश विदेशों में पहचान बनाने वाले बहेराडीह गाँव के किसानों ने किसान स्कुल की लोकार्पण की भब्य तैयारी कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button