जांजगीर चाम्पा

जांजगीर चाम्पा के नवागढ़ -कर्रा धान खरीदी केंद्र में किसानों की धान तौलाई में कांटा मार कर अपनी जेब भर रहे केंद्र प्रभारी, व आपरेटर,,,

नवागढ़ विकास खण्ड के कर्रा धान खरीदी केंद्र का पुरा मामला….

जांजगीर चांपा – जिले के नवागढ़ विकास खण्ड के कर्रा धान खरीदी केंद्र में किसानों के हक पर खुलेआम डाका डाला जा रहा है. जिन अधिकारियों को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जिम्मेदारी मिली है, वही किसानों के पेट पर लात मारने पर तुले हैं. दरअसल कर्रा धान खरीदी केंद्र प्रभारी, के सह में किसानों की धान तौलाई में कांटा मार रहे है. किसानों से हर बोरी में एक-से दो किलो अधिक धान तौला जा रहा जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है, यहां तो पहले ही दिन से किसानों की धान तौलाई में जमकर सेटिंग चल रही है,

आपको बता दे कि राज्य सरकार ने प्रति बोरी मानक वजन 40 किलो धान भर्ती निर्धारित किया है. लेकिन कर्रा केंद्र में तौल कांटे पर 41 से 42 किलो तक सीधे किसानों से धान खरीदी जा रही है. जबकि किसानों को पैसा 40 किलो के हिसाब से ही दी जाएगी. यहां के जिम्मेदार फड़ प्रभारी को इस मामले में पूछा गया तो उन्होंने उन्होंने कहा कि धान में सूखत आने की वजह से थोडा अधिक लिया जा रहा है, इसलिए अधिक धान वजन में ले रहे है. लगता धान खरीदी केंद्र में रोजाना ही किसानों से इस तरह से ही धान खरीदी की जा रही है जो कि किसानो के साथ बहुत ही जादा गलत हो रहा है, इस मामले में जिले के जिम्मेदार अधिकारी जो है उनको कार्रवाई करनी चाहिए,

खरीदी केंद्र में प्रभारी के बिना ही चल रही खरीदी,

कर्रा के धान खरीदी केंद्र में धान प्रभारी के बिना ही कंप्यूटर ऑपरेटर के बदौलत पूरी धान खरीदी हो रही है। मौके पर किसानों से अधिक धान तौल कर यहां के लोग अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं, इसके बावजूद भी इन लोगों पर कार्रवाई नहीं हो रही है जिससे चलते खरीदी प्रभारी व आपरेटर के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button

Discover more from Ambey News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading