चाम्पा

राजेश अग्रवाल के पहल पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चांपा में आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अंग्रेजी माध्यम की सौगात,जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्कूल का निरीक्षण,,,

चाम्पा -26 जून 2022

नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष एवं जनभागीदारी समिति के सदस्य राजेश अग्रवाल के पहल पर विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत के अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम के द्वारा चांपा नगर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांपा को आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अंग्रेजी माध्यम का सौगात दिया गया है।

राजेश अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चांपा नगर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को अंग्रेजी माध्यम आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बनाने पर नगर के गरीब, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पालको बच्चों के सपने साकार होंगे और अब उन्हें शासन के ड्रीम प्रोजेक्ट आत्मानंद स्कूल में प्रवेश मिलेगा और बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा कक्षा छठवीं से बारहवीं तक मुफ्त में प्रदान की जावेगी।

इसी परिप्रेक्ष्य में जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी द्विवेदी द्वारा शनिवार को चांपा के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पहुंच कर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल संचालित करने हेतु समुचित व्यवस्था की आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य राजेश अग्रवाल, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष किशन सोनी, वार्ड पार्षद अंजलि देवांगन के साथ बैठक कर जानकारी प्रदान की।

राजेश अग्रवाल के पहल पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चांपा में आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अंग्रेजी माध्यम की सौगात,जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्कूल का निरीक्षण,,, - Console Corptech

जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी द्विवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजना स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के तहत जिले के 4 विद्यालय को सत्र 2022-23 में आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय प्रारंभ करने की स्वीकृति मिल गई है। इन सभी विद्यालयों में इसी सत्र से पढ़ाई शुरू होगी और 01 जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो जायेगी। जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी द्विवेदी ने कहा कि इन विद्यालयों में दो पालियों में कक्षाएं संचालित किया जायेगा। बैठक उपरांत जिला शिक्षा अधिकारी ने जनभागीदारी समिति के सदस्यों के साथ विद्यालय का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य रमाकांत साव व्याख्याता सुरेश तिवारी, रामचंद्र राठौर, निमिषा जेम्स, ऋतु सिंह, पिंकी पायल मेश्राम, रोशनी बाजपेयी, गोविंद नारायण शर्मा, सचिन देव बर्मन, शिक्षक रविन्द्र द्विवेदी,उमाशंकर चतुर्वेदी, राजेश कुमार उपाध्याय, राजकुमार तंबोली, मनोज बघेल, सोमनाथ पाण्डेय, अजीत सिंह, संतोष यादव,किशन यादव,विजय यादव उपस्थित थे।

राजेश अग्रवाल के पहल पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चांपा में आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अंग्रेजी माध्यम की सौगात,जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्कूल का निरीक्षण,,, - Console Corptech

Related Articles

Back to top button