बिलासपुर-:- श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन भगवान श्री कृष्ण जी की रासलीला विशेष-श्री चिन्मयानंद बापू जी

बिलासपुर-:- सीएमडी महाविद्यालय के प्रांगण में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन स्वामी श्री चिन्मयानंद जी महाराज बापू ने भगवान श्री कृष्ण की रासलीला पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये महारास लीला कोई साधारण लीला नहीं हैं। ये भगवान से साक्षात प्राप्ति की कथा हैं। गुरुदेव कहते हैं भगवान की लीला में गंद नही भरा हुआ हैं हमारे अंदर गंद भरा हुआ हैं जिस कारण हमे शंका हो रही हैं। आज रास शब्द को इतना गन्दा कर दिया हैं कि आज की पीढ़ी को रास का मतलब ही गलत लगने लगा है।
उन्होंने कहा की जगत में भगवान की कृपा बिना कुछ भी संभव नहीं है। भगवान के नाम से ही सारे पाप दूर होते हैं। मानव मात्र को ही समाज में अच्छे कर्म करना चाहिए। प्राप्त ओहदा का सदुपयोग करना चाहिए व फल की कामना किए बगैर कर्म करते रहना चाहिए। अच्छे कर्म का फल हमेशा अच्छा मिलता है और बुरा कर्म का फल बुरा होता है इसलिए हमें हमेशा सत्कर्म करना चाहिए।.
पौष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर रुक्मणी अष्टमी मनाई जाती है। देवी रुक्मणी श्रीकृष्ण की पटरानी थी। मान्यता है कि रुक्मणी माता लक्ष्मी का अवतार थीं और द्वापर युग में पौष कृष्ण अष्टमी को उनका जन्म हुआ था। इस दिन रुक्मणी और श्रीकृष्ण की पूजा का विधान है। श्रीकृष्ण की पूजा से सुख मिलते हैं वहीं रुक्मणी की पूजा संपत्ति प्रदान करती है। आज रुक्मणी विवाह के शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तजन सज धज कर पहुंचे और बराती के रूप में जमकर नाचे नगर विधायक श्री शैलेश पांडे प्रमोद नायक भी अभिनय अनुराग तिवारी धीरेंद्र बाजपेई महेश दुबे स्मृति तिवारी के परिजन एवं आए हुए स्नेहजनों ने जमकर बैंड बाजे की धुन पर नृत्य करते रहे बड़ी संख्या में महिलाओं ने रुकमणी विवाह में भेंट चढ़ाई एवं आशीर्वाद प्राप्त किया
नेहरू नगर निवासी स्वर्गीय श्री कृष्ण कुमार तिवारी जी की स्मृति में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा की आरती एवं बापू से आशीर्वाद लेने छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक जी नगर के लोकप्रिय विधायक श्री शैलेश पांडे जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक मस्तूरी के विधायक कृष्णमूर्ति बांधी बेलतरा के विधायक रजनीश सिंह महेश दूबे प्रिंस भाटिया परिवार जिला पंचायत सभापति अंकित गौराहा मनोज तिवारी चंद्र चूर्ण त्रिपाठी स्वप्निल शुक्ला सुरेश बरुआ जी नगर निगम आलोक सिंह राजा अवस्थी कमल गुप्ता बद्री यादव लकी यादव बिट्टू बाजपेई कमल ठाकुर संतोष गर्ग जानू कौशिक विकास मिश्रा रिक्की दुबे अमित दुबे सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे!

बिलासपुर-:- श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन भगवान श्री कृष्ण जी की रासलीला विशेष-श्री चिन्मयानंद बापू जी - Console Corptech
बिलासपुर-:- श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन भगवान श्री कृष्ण जी की रासलीला विशेष-श्री चिन्मयानंद बापू जी - Console Corptech
बिलासपुर-:- श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन भगवान श्री कृष्ण जी की रासलीला विशेष-श्री चिन्मयानंद बापू जी - Console Corptech
बिलासपुर-:- श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन भगवान श्री कृष्ण जी की रासलीला विशेष-श्री चिन्मयानंद बापू जी - Console Corptech

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button