जांजगीर चाम्पा

जांजगीर चाम्पा-पुलिस की छवि को बदनाम करने वाले दो आरक्षक लाईन अटैच,पढ़े पूरी खबर,,,,,

जांजगीर चाम्पा- 16 जुलाई 2022

जांजगीर चाम्पा जिले के बिर्रा थाना मे पदस्थ दो आरक्षक को पुलिस अधीक्षक ने शराब तस्कर से लेन देन कर मामला रफा-दफा करने के आरोप में लाईन अटैच कर दिया है बताया जा रहा है कि दोनो आरक्षक करही निवासी सहश बंजारे को शराब के साथ पकडा था और उसे छोड़ने के एवज में 22500 रूपए लेकर उसे बिना किसी कार्यवाही करे छोड दिया था

जिसकी मौखिक सिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई थी जिस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने दोनो आरक्षक को 16 जुलाई को लाईन अटैच कर दिया है आप को बता दे कि जिले मे जब से विजय अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक का पद भार संभाला है तब से अवैध कारोबार पर काफी हद तक लगाम लग चुका है लगातार जिले भर की पुलिस अवैध कारोबार करने वालो के खिलाफ कार्यवाही कर रही है

Related Articles

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading