चाम्पा

चाम्पा का आदतन अपराधी बंगाली गिरफ्तार,शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर मारपीट करने,,चाम्पा पुलिस ने पहुँचाया जेल,,,


चाम्पा-

चाम्पा थाना से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी चंद्रप्रकाश उम्र 30 वर्ष निवासी मंझली तालाब चांपा द्वारा दिनांक 28.05.22 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने दुकान में बैठा था तो उसके मोहल्ले का शुभम पाल दुकान के पास आकर शराब पीने के लिए पैसा की मांग करने लगा पैसा नहीं देने पर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट किया।


प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।आरोपी के विरूद्ध थाना चांपा में अप. क्र. 222/22 धारा 294,506,323,327 भादवि पंजीबद्ध कर आरोपी को दिनांक 29.05.22 को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया


विवेचना के दौरान आरोपी शुभम पाल उम्र 25 वर्ष निवासी मंझली तालाब चाम्पा को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटनाकारित स्वीकार करने पर आरोपी को दिनांक 29.05.22 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। शुभम पाल के खिलाफ पूर्व में भी कई अपराधिक मामले लंबित है


आरोपी को गिरफ्तार करने में सउनि राजेश कुमार सिंह, अजय चतुर्वेदी आर0 माखन साहू, ईश्वरी राठौर, गौरी शंकर राय, प्रकाश द्विवेदी, भूपेन्द्र गोस्वामी का विशेष योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading