जांजगीर चाम्पा

राहुल के रास्ते में चट्टान बना रोड़ा- बोरवेल में बढ़ रहा वाटर लेवल, बच्चे के गले तक पहुंच गया पानी,, देखे वीडियो,,,

जांजगीर चाम्पा -13 जून 2022

खबर आ रही है कि बोरवेल में पानी भर रहा है. जिससे उसमें फंसा राहुल पानी का लेवल बढ़ने से डूब रहा है. इसके मद्देनजर स्थानीय निवासी लोगों से अपने-अपने घरों का बोरवेल चालू करने की अपील कर रहे हैं. जिससे कि पानी का लेवल कम हो और राहुल पानी में डूबे नहीं.

कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम पिहरीद में पानी के स्तर को कम करने की प्रक्रिया जारी है

बोरवेल में फंसे बच्चे के पास पानी का लेबल कंट्रोल करने के लिए गांव के बोर को भी चलवाया जा रहा है।
पास के ही 2 स्टापडेम से भी गेट खोलकर पानी को छोड़ा जा रहा है ताकि पानी का स्तर कम हो।

ड्रिलिंग मशीन द्वारा सुरंग वाले स्थान पर होल किया जा रहा है।
स्मोक फ़िल्टर भी लगाए गए है।अभी 6 से 7 फिट होरिजेंटल खुदाई की जा चुकी है। चट्टान को काटा गया है। आगे भी ड्रिल कर होल बनाया जा रहा है

मजबूत चट्टानी पत्थर को ड्रिल मशीन से जगह जगह होल किया जा रहा है। ताकि सुरंग का रास्ता तैयार हो सके ड्रिल के दौरान भारी मात्रा में डस्ट निकल रहा है। वेंटिलेटर/स्मोक फ़िल्टर से डस्ट को कंट्रोल किया जा रहा है

Related Articles

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading