जांजगीर चाम्पा

सरस्वती साइकिल योजना के तहत बालिकाओं को मिला साइकिल, साइकिल मिलने से बालिकाओं के चेहरे में झलकी खुशी…

जांजगीर चांपा – जिले के बलौदा ब्लॉक के ग्राम सिवनी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 9 कक्षा के 40 छात्राओं को छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना सरस्वती साइकिल योजना के तहत बालिकाओं को निशुल्क साइकिल वितरण किया गया, वही साइकिल की चाबी मिलते ही बालिकाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

दअरसल इस योजना से मिलने वाली साइकिल से छात्राओं को काफी फायदा होगा। अब बेटियां साइकिल चलाकर स्कूल पहुंचेगी । पहले भी कई बेटियां स्कूल दूर होने के कारण पढ़ाई छोड़ देती थी, लेकिन इस योजना से ऐसी बेटियां फिर से स्कूल की तरफ आने लगी हैं। ये समाज व बेटियों की शिक्षा में एक महत्वपूर्ण योगदान देने वाली योजना है। इसी योजना के तहत सिवनी स्कूल में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति तहत आज साइकिल वितरण किया गया।इस मौके पर सरपंच लखेकुमारी चंद्रकुमार राठौर, जनपद उपाध्यक्ष नम्रता नामदेव, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष राघवेंद्र नामदेव, सदस्य मनीष राठौर विद्यालय प्राचार्य पीके आदित्य, सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकगण मौके पर उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading