जांजगीर चाम्पा

मंदबुद्धि युवक बहा नदी में, रेस्क्यू टीम जुटी तलाश मेें, 10 साल से था लापता, कुछ महिने पहले हुई थी घर वापसी…

जांजगीर चाम्पा – 25 जुलाई 2022

जांजगीर चाम्पा जिले के हसौद थाना क्षेत्र में एक मंद बुद्धि युवक महानदी में बह गया जिसकी तलाश स्थानीय गोताखोरों की टीम कर रही है। फिलहाल युवक का कुछ पता नही लग सका है। मौके पर पुलिस, प्रशासन, युवक के परिजन और स्थानीय लोग जुटे हुए हैं


मिली जानकारी के अनुसार हसौद थाना क्षेत्र के देवरीमठ निवासी मनोज कुमार कुर्रे पिता सुंदर लाल उम्र 32 वर्ष जो की मंदबुद्धि है सुबह तकरीबन 06 बजे महानदी की ओर गया था। इसी दौरान कुछ मछुआरे महानदी में मछली मार रहे थे जिनके पीछे पीछे वह नदी के बीच में चला गया मगर लौटने के दौरान वह रास्ता भटक कर गहराई की ओर चला गया जिसके बाद से उसका कुछ पता नही चला।

मनोज के नदी में बहने की सूचना आस पास मौजूद लोगों ने उसके परिजनों को दी जिसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुॅची। स्थानी गोताखोरों की मदद से पिछले 06 घंटे से लापता युवक मनोज की तलाश की जा रही है।
यह जानकारी भी मिली है कि मनोज कुर्रे मंदबुद्धि है और वह लगभग 10 साल से लापता था कुछ महिने पहले मनोज की घर वापसी हुई है वहीं 02 महिने पहले उसकी शादी भी परिवार वालों ने कराई थी।

मंदबुद्धि युवक बहा नदी में, रेस्क्यू टीम जुटी तलाश मेें, 10 साल से था लापता, कुछ महिने पहले हुई थी घर वापसी... - Console Corptech
नदी में बहा युवक मनोज कुर्रे

Related Articles

Back to top button

Discover more from Ambey News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading