जांजगीर चाम्पा

जांजगीर चाम्पा जिले के विभिन्न सहकारी बैंको में उठाईगिरी एवं किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो उसे ध्यान में रखते हुये पुलिस व्यवस्था लगाई गई,,

जांजगीर चाम्पा – 27 दिसंबर 2022

जांजगीर चाम्पा जिले के विभिन्न सहकारी बैंको में किसानों द्वारा बेचे गये धान की प्रथम किस्त का वितरण किया जाना है। जिसके कारण बैंको में काफी संख्या में किसान एकत्रित होते है जिससे की असमाजिक तत्वों द्वारा भीड़ का फायदा उठाते हुये उठाईगिरी की घटना को अंजाम दे सकते है साथ ही किसानों की भारी मात्रा में भीड़ एकत्रित होने से अव्यवस्था बनी रहती है।

उठाईगिरी की घटना को रोकने एवं व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिला सहकारी बैंक जांजगीर, अकलतरा, पामगढ़, बलौदा, नवागढ़, शिवरीनारायण, नरियरा (मुलमुला), बम्हनीडीह, सारागांव, चांपा एवं बिर्रा में 01 प्रधान आरक्षक एवं 01 आरक्षक की ड्यूटी लगाई गई है।

Related Articles

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading