जांजगीर चाम्पा

जांजगीर चाम्पा- पिसौद,बडे भाई की हत्या का आरोपी छोटे भाई गिरफ्तार, पहुँचा जेल,,जांजगीर पुलिस की कार्यवाही,,,

जांजगीर चाम्पा – 29 जून 2022

एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार थाना जांजगीर अंतर्गत ग्राम पिसौद में दो भाईयों के मध्य संपत्ति विवाद के कारण एक भाई की हत्या होने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थाना जांजगीर पुलिस मौके पर पहुंचकर देखा की मृतक दिलेराम साहू का शव पड़ा हुआ था। शव का पंचनामा कार्यवाही उपरांत थाना जांजगीर धारा 302 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि मृतक दिलेराम साहू एवं उसका छोटा भाई दिलहरण साहू के मध्य कई वर्षो से संपत्ति संबंधी विवाद चला आ रहा था। घटना दिनांक को मृतक दिलेराम साहू सुबह अपने बाड़ी के शौचालय में बरसात का पानी न जाये उसकी ब्यवस्था बना रहा था। जिस पर आरोपी दिलहरण साहू ने आपत्ति व्यक्त करते हुए मना किया जिससे दोनों भाईयों के मध्य आपसी वाद-विवाद और लड़ाई-झगड़ा होने लगा विवाद इतना बढ़ गया कि छोटा भाई दिलहरण साहू द्वारा कृषि कार्य में उपयोग होने वाले औजार करउवा से अपने भाई दिलेराम साहू के सिर में मारकर हत्या कर दी।


प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी दिलहरण साहू को घेराबंदी कर दिनांक 29.जून.22 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहाँ से न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया


आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक उमेश साहू, उनि अवनीश श्रीवास, सउनि रामप्रसाद बघेल, दिलीप सिंह एवं सुनील साहू का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button

Discover more from Ambey News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading