जांजगीर चाम्पा

जांजगीर चाम्पा-ठण्ड को देखते हुए विद्यालयो के समय में किया गया परिवर्तन,पढ़े आदेश की कॉपी,,,

जांजगीर-चांपा 04 जनवरी 2023

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले में पड़ रहे अत्यधिक ठण्ड के कारण छात्रहित को ध्यान में रखते हुए 31 दिसम्बर 2022 तक जिले में संचालित होने वाले विद्यालयो के समय में परिवर्तन किया गया था। वर्तमान में तापमान में परिवर्तन होने के कारण पुनः समय अवधि को 31 जनवरी 2023 तक के लिए बढ़ाया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार दो पाली में संचालित होने वाली शालाएं प्रथम पाली सोमवार से शुक्रवार को प्रातः 08.30 बजे से 11.45 बजे तक तथा शनिवार को अपरान्ह 12 बजे से 4.45 बजे तक संचालित होगा और द्वितीय पाली मे अपरान्ह 12 बजे से 4.45 तक संचालित होगा। इसी प्रकार एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं सोमवार से शुक्रवार को 9.45 बजे से 4 बजे तक और शनिवार प्रातः 8.30 बजे से 12.30 बजे तक संचालित होगी।

जांजगीर चाम्पा-ठण्ड को देखते हुए विद्यालयो के समय में किया गया परिवर्तन,पढ़े आदेश की कॉपी,,, - Console Corptech
आदेश की कॉपी

Related Articles

Back to top button