जांजगीर चाम्पा

हम दिखते कैसे यह महत्वपूर्ण नही है बल्कि हमारे अंदर क्या है यह महत्वपूर्ण है -इंजी. रवि पाण्डेय,,,

जांजगीर चाम्पा – 24 दिसंबर 2022

हम दिखते कैसे यह महत्वपूर्ण नही है बल्कि हमारे अंदर क्या है यह महत्वपूर्ण है हमे हमेशा अपने अंदर योग्य बनने की लालसा रहनी चाहिए। उक्त बातें शास.उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भड़ेसर के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर ग्राम दर्री मे आयोजित कार्यक्रम मे पहुंचे प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय ने कही। उन्होने आगे कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर स्वयं के पूर्ण व्यक्तित्व विकास में कामगार होता है और शिविर से प्राप्त अनुभव पूरे जीवन काम आता है।

हम दिखते कैसे यह महत्वपूर्ण नही है बल्कि हमारे अंदर क्या है यह महत्वपूर्ण है -इंजी. रवि पाण्डेय,,, - Console Corptech

व्याख्याता दीपक यादव ने सम्बोधित करते हुए केरियर मार्गदर्शन के टिप्स दिए एवं शिविर में भाग लेने वाले सभी छात्राओं की उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं कीये। व्याख्याता सुखराम निराला ने कविता के माध्यम से प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी आर.एल. साण्डे ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य लखनलाल साहू एवं पूर्व जनपद सदस्य दिनेश पाण्डेय ने भी संबोधित किया।

हम दिखते कैसे यह महत्वपूर्ण नही है बल्कि हमारे अंदर क्या है यह महत्वपूर्ण है -इंजी. रवि पाण्डेय,,, - Console Corptech

इस अवसर पर ग्राम सरपंच रामखिलावन साहू, देवराम साहू, पवन कश्यप, राकेश कहरा, रामानुज कश्यप सहित एन.एस. केम्प के छात्र-छा़त्राएं एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

हम दिखते कैसे यह महत्वपूर्ण नही है बल्कि हमारे अंदर क्या है यह महत्वपूर्ण है -इंजी. रवि पाण्डेय,,, - Console Corptech

Related Articles

Back to top button

Discover more from Ambey News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading