चाम्पा

चाम्पा – नागेन्द्र पुन: बने जिला कांग्रेस के प्रवक्ता…

चाम्पा – 20 मई 2023

चाम्पा स्थानीय नगरपालिका परिषद के पार्षद तथा जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नागेन्द्र कुमार गुप्ता को नवगठित जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी में पुन: प्रवक्ता पद का दायित्व सौंपा गया है। उनकी कार्य कुशलता को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने उन्हें यह जवाबदारी पुन: सौंपी है। उल्लेखनीय है कि स्थानीय वार्ड क्रमांक-21 के पार्षद है। उन्हें इसके पूर्व रश्मि गभेल की अध्यक्षता वाली जिला कांग्रेस कमेटी में प्रवक्ता पद का दायित्व सौंपा गया था। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करते हुए भाजपा शासन के खिलाफ कई आंदोलन का संचालन किया और जेल भी गए हैं गिरफ्तारीया दी आज भी उनके खिलाफ आंदोलन संबंधित केस दर्ज है न्यायालय में प्रकरण चल रहा है दो हजार अट्ठारह के आम चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल चुनाव अभियान के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत की उपस्थिति में आयोजित आमसभा का सफल संचालन किया था एवं समय-समय पर मीडिया में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखा। इसे देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत की अनुशंसा पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने उन्हें पुन: पार्टी के जिला प्रवक्ता पद पर नियुक्त किया है। गुप्ता को पुन: जिला कांग्रेस का प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर नगरपालिका के कांग्रेस पार्षदों सहित स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button

Discover more from Ambey News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading