चाम्पा

चाम्पा पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्यवाही,03 आरोपी गिरफ्तार,पहुचे जेल,,,पढ़े पूरी खबर

चाम्पा – 12 जुलाई 2022


चाम्पा थाने से मिली जानकारी के अनुसार 12 जुलाई 22 को रतन चंद्रा निवासी घोघरानाला चांपा अपने मकान के सामने में अवैध कच्ची शराब बेचने की सूचना मिलने पर तत्काल चांपा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रतन चंद्रा के कब्जे से 19 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना चांपा में अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया।


दूसरा प्रकरण ग्राम सिवनी में ज्योति खैरवार के कब्जे से बिक्री करने हेतु रखे 05 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना चांपा में धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया।


तीसरा प्रकरण घोघरानाला के पास जोगेन्दर सिंह सिदार द्वारा कच्ची महुआ शराब अपने मोटर सायकल क्रमांक सीजी 11 सीएफ 9857 में परिवहन करने की सूचना प्राप्त होने पर चांपा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर जोगेन्दर सिंह को पकड़ा गया एवं उसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं उक्त मोटर सायकल को जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना चांपा में धारा 34(2)59(क) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया।


अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करते पाये जाने पर आरोपी रतन चंद्रा निवासी घोघरानाला चांपा, ज्योति खैरवार निवासी सिवनी एवं जोगेन्दर सिंह सिदार निवासी जगदल्ला चांपा को दिनांक 12 जुलाई 22 को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।


उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, उनि भुवनेश्वर तिवारी, सउनि रामप्रसाद बघेल, प्र.आर. अजय कृष्ण चतुर्वेदी, आर. धर्मेन्द्र तिवारी, माखन साहू ईश्वरी राठौर, गौरी शंकर राय, उमेश वैष्णव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading