सक्ती

भाजपा ने मंडल पदाधिकारी घोषित किए, जिसमे सिवनी के रामाधीन राठौर बने महामंत्री तो लखेकुमारी बनी मंत्री,

सक्ति – 21 जून 2023

भाजपा ने आज सक्ति विधानसभा क्षेत्र के सारागांव मंडल में पदाधिकारियों की घोषणा की है। यह नियुक्ति जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने की है। यह नियुक्ति लंबे समय बाद की गई है। विधानसभा चुनाव के आगाज के साथ ही यह कार्यकारिणी घोषित की गई है ताकि पार्टी को इसका लाभ मिल सके। इसमें में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री के साथ मंत्री, कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, सह कार्यालय मंत्री, प्रभारी बनाए गए हैं। सभी पदाधिकारियों ने पार्टी को मजबूत करने की बात कही है।इस कार्यकारिणी में कुछ पुराने सदस्य हैं तो कुछ नए लोगों को पार्टी ने जिम्मेदारी सौंपी है जो कि अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे, जानकारी के मुताबिक लखेकुमारी राठौर अभी वर्तमान में बलौदा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम सिवनी की सरपंच है, जिनको सारागांव मंडल में मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है इसी तरह शिवनी निवासी रामाधीन राठौर भी इससे पहले सारागांव मंडल के कई विभिन्न पदों पर रह चुके हैं इसी तरह इस बार महामंत्री पद दिया है, इन दोनों की सक्रियता से आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को लाभ मिलेगा,

सारागांव मंडल से मंडल पदाधिकारियों के पदोन्नत होने के कारण मंडल के रिक्त पदों पर निम्नलिखित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दिया गया

1- संतोष सोनी उपाध्यक्ष से जिला प्रचार प्रसार मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा
2- पुनीराम लहरे उपाध्यक्ष से जिला मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा
3- प्रमोद देवांगन महामंत्री से जिला मंत्री किसान मोर्चा

मंडल में नया दायित्व दिया गया
1- जोहन यादव
2 – अरविन्द भेड़पाल
3 – रथबाई राठौर
4- रामाधीन राठौर
5- पुरुषोत्तम सूर्यवंशी
6- संजू करियारे
7 – लखेकुमारी राठौर
8- राजाराम कर्ष,

Related Articles

Back to top button

Discover more from Ambey News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading