चाम्पा

बरछा पारा में नंदी महाराज पर एसिड अटैक, प्रयास सेवा (गौ सेवा) संस्थान ने किया त्वरित इलाज…

चांपा, 5 फरवरी 2025:

चांपा के बरछा पारा क्षेत्र में एक नंदी महाराज पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एसिड फेंकने की अमानवीय घटना सामने आई है। यह घटना 4 फरवरी 2025 की रात करीब 10:35 बजे की बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रयास गौ सेवा संस्थान चांपा के गौ सेवक उदयशंकर देवांगन, नंद कुमार देवांगन, युवराज सिंह कंवर, सिद्धार्थ महाराज, आकाश भोजवानी और जितेश भोजवानी मौके पर पहुंचे और तत्काल नंदी महाराज का प्राथमिक उपचार किया।

डॉक्टर मनोज चंद्रा के मार्गदर्शन में नंदी महाराज का इलाज शुरू किया गया। गौ सेवा संस्थान की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित नंदी महाराज को राहत मिली। इस क्रूर घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है, और प्रशासन से जल्द से जल्द दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

बरछा पारा में नंदी महाराज पर एसिड अटैक, प्रयास सेवा (गौ सेवा) संस्थान ने किया त्वरित इलाज... - Console Corptech

Related Articles

Back to top button