राजनीतिक

प्रदेश कांग्रेस सचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद टिंकू मेमन ने राजधानी पहुंचकर शीर्ष नेताओं से लिया आशीर्वाद…

जांजगीर चांपा 26 अगस्त 2023

कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि टिंकू मेमन ने प्रदेश कांग्रेस सचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद स्पीकर हाऊस रायपुर जाकर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। डॉ. महंत ने टिंकू मेमन का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। साथ ही डॉ. महंत ने नई जिम्मेदारी मिलने पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए कांग्रेस की रीति नीति को आगे बढ़ाते हुए सदैव पार्टी की मजबूती के लिए काम करने की अपेक्षा जताई। इस दौरान टिंकू मेमन ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त। उन्होंने भी अपनी शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading