रायपुर

छत्तीसगढ़ में 10 जून से मिलेगी गर्मी से मुक्ति द्रोणिका के प्रभाव से बारिश की संभावना,देखे मानसून,,,

रायपुर- 08 जून 2022

झुलसाने वाली गर्मी से लोगों को 10 जून तक मुक्ति मिल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार से बड़ी तेजी के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। साथ ही प्रदेश भर में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। प्रदेश में मंगलवार को भी झुलसाने वाली गर्मी जारी रही। सर्वाधिक तापमान मुंगेली में 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम तापमान 45.1 डिसे रहा, जो सामान्य से पांच डिसे अधिक है।

राजस्थान व गुजरात से आने वाली गर्म हवा के चलते दिन के साथ रात में भी गर्म हवा चल रही है। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी बनी हुई है। मंगलवार को सुबह से रायपुर समेत प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। लोग झुलसाने वाली धूप से हलकान रहे।

मानसून के आने में कुछ दिन विलंब

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम अभी थोड़ा कमजोर पड़ गया है। इसके चलते संभव है कि 13 जून को छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने वाला मानसून दो-तीन दिन विलंब हो जाए।

हल्की वर्षा की संभावना

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से रायल सीमा तक 0.9 किमी ऊंचाई तक है। दूसरी द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल के ऊपर हिमालय क्षेत्र, सिक्किम होते हुए 0.9 किमी ऊंचाई तक है। इनके प्रभाव से बुधवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

शहरों का तापमान (अधिकतम व न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

रायपुर 45.1 29.3

बिलासपुर 44.4 30.2

अंबिकापुर 42.0 27.4

जगदलपुर 36.6 25.0

पेंड्रा 42.9 26.0

ND

Related Articles

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading