भगवान परशुराम जन्मोत्सव में 8 मई को रायपुर में ग्यारह सौ दीपो से महाआरती

रायपुर-भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर 8 मई 2022 को अम्बा मंदिर परिसर सत्तीबाजार रायपुर में 11 सौ दीपों से महाआरती एवम् भोजन प्रसादी कार्यक्रम हेतु राजेश्री महन्त डॉ रामसुंदरदास जी से भेंटकर उन्हें मुख्य आतिथ्य स्वीकारने हेतु निवेदन किया गया. आदरणीय महंत जी ने कार्यक्रम में सम्मिलित होने अपनी सहमति प्रदान किये. इस अवसर पर वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुरेश मिश्रा जी, प्रांताध्यक्ष श्री अरविंद ओझा जी एवम् कार्यक्रम संयोजक नितिन कुमार झा उपस्थित रहे.

भगवान परशुराम जन्मोत्सव में 8 मई को रायपुर में ग्यारह सौ दीपो से महाआरती - Console Corptech

Related Articles

Back to top button