जांजगीर चाम्पा

जांजगीर चाम्पा में 03 मवेशी तस्कर गिरफ्तार स्कार्पियों वाहन में 05 मवेशियों को बूचड़खाना पहुचाने की थी तैयारी,खुद पहुँचे जेल की सलाखो के पीछे,,,,,

जांजगीर चाम्पा-09 जून 2022

एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 09.06.2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि चालक जलील खान अपने अन्य 02 साथियो के साथ अवैध रूप से स्कार्पियो वाहन में मवेशियो को भरकर बूचड़खाना झारखण्ड(रांची) ले जाने के लिये डभरा तरफ से चन्द्रपुर की ओर जा रहा है।

सूचना मिलने पर तत्काल चंद्रपुर पुलिस टीम द्वारा ग्राम लटेसरा के पास नाकेबंदी कर डभरा की ओर से आ रही एक काले रंग की स्कार्पियो वाहन को रूकवाकर चालक का नाम पूछने पर अपना नाम जलील खान एवं उनके अन्य साथियों का नाम गौतम यादव एवं जेयाउल खान बताये।


स्कार्पियो वाहन को चेक करने पर वाहन के पीछे एवं बीच के सीट को निकालकर उसमे कुल 05 नग गाय बछड़ा को ठसाठस भरे हुये थे। मवेशियो को स्कार्पियो वाहन में परिवहन करने के संबंध में कोई वैध कागजात पेश नही करने पर आरोपियो के विरूद्ध थाना चंद्रपुर में अप. क्र. 85/22 धारा छ.ग. कृषि पशु पालन संरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशुओ के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया

आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा मवेशियों को बूचड़खाना झारखण्ड(रांची) ले जाना बताया गया। आरोपियों के कब्जे से 05 नग मवेशियो को जप्त किया गया।


आरोपी मो. अब्दुल जलील खान उम्र 30 वर्ष,. जियाउल खान उम्र 28 वर्ष दोनों निवासी ईदगाह मोहल्ला साईटांगरटोली थाना लोदाम जिला जशपुरनगर एवं गौतम यादव उम्र 40 वर्ष निवासी परसापाली को दिनांक 09.06.22 को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।


आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक सतरूपा तारम, प्र.आर. सालिक राम कौशल, आर. बेठियार सिंह सिदार, शरद सिदार, एकेश्वर चन्द्रा एवं सैनिक मनताज कंवर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button

Discover more from Ambey News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading