पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा विजय अग्रवाल द्वारा थाना चांपा का किया आकस्मिक निरीक्षण,,,
![पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा विजय अग्रवाल द्वारा थाना चांपा का किया आकस्मिक निरीक्षण,,, पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा विजय अग्रवाल द्वारा थाना चांपा का किया आकस्मिक निरीक्षण,,, - Console Corptech](https://ambeynews.in/wp-content/uploads/2022/05/IMG-20220523-WA0045-1-780x470.jpg)
चाम्पा-
दिनांक 27.05.2022 को पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल चाम्पा थाना के निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी,कर्मचारियों को थाना आने वाले व्यक्तियों से शिष्टतापूर्ण व्यवहार करने एवं उनकी फरियाद को सुनकर त्वरित रूप से निराकरण करने हेतु समझाईश दी गई।
![पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा विजय अग्रवाल द्वारा थाना चांपा का किया आकस्मिक निरीक्षण,,, पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा विजय अग्रवाल द्वारा थाना चांपा का किया आकस्मिक निरीक्षण,,, - Console Corptech](https://ambeynews.in/wp-content/uploads/2022/05/IMG-20220527-WA0024-577x1024.jpg)
मालखाना, जरायम, रिमाण्ड तख्ती, कोर्ट आरक्षक रजिस्टर का अवलोकन किया गया एवं सभी रजिस्टरों को दुरूस्त रखने हेत आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
जप्त लावारिस वाहनों को रक्षित केन्द्र भेजकर उस पर विधिवत् कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
थाना परिसर का भ्रमण कर थाना परिसर के भ्रमण के दौरान विद्युत की पर्याप्त व्यवस्था करने एवं थाना परिसर को सुसज्जित रखने हेतु भी निर्देशित किया गया।
महिला संबंधी अपराधों मे तथा सायबर संबंधी अपराधों में जागरूकता लाने व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
![पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा विजय अग्रवाल द्वारा थाना चांपा का किया आकस्मिक निरीक्षण,,, पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा विजय अग्रवाल द्वारा थाना चांपा का किया आकस्मिक निरीक्षण,,, - Console Corptech](https://ambeynews.in/wp-content/uploads/2022/05/IMG-20220527-WA0026-1024x577.jpg)
थाने में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने, आरोपी की गिरफ्तारी कर अभियोग पत्र न्यायालय में समय पर पेश करने हेतु हिदायत दी गई।
थाना के समस्त स्टाफ को साफ सुथरी वेशभूषा धारण कर, अनुशासन में रहने एवं अच्छे आचरण का प्रदर्शन करने हेतु हिदायत दी गई है।
निरीक्षण के दौरान निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, थाना प्रभारी चांपा एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहें।