जांजगीर चाम्पा

जांजगीर चाम्पा – हत्या के 04 आरोपी गिरफ़्तार मछली मारने की विवाद में आरोपियों ने किया हत्या, भीतर देखे आरोपियों का फोटो…

जांजगीर चाम्पा – 13 अप्रैल 2023

पुलिस के अनुसार दिनांक 11.अप्रैल .23 की रात्रि रामेश्वर प्रसाद सूर्यवंशी निवासी महंत अपने दोस्त अशोक कुमार सूर्यवंशी, प्रदीप सूर्यवंशी एवं किरण सूर्यवंशी के साथ रात्रि में गांव के मल्ला तालाब के तरफ गये थे। इसी समय संतोष कुमार यादव, आकाश यादव, प्रकाश यादव एवं विकास यादव सभी निवासी ग्राम महंत एक राय होकर लाठी डंडा से तालाब में मछली मारने आये हो कहते हुये रामेश्वर सूर्यवंशी एवं उसके दोस्तों को गाली-गलौच कर दौड़ाकर मारपीट करने लगे। जिससे रामेश्वर सूर्यवंशी गिर गया एवं इसके अन्य साथी मौके से भाग गये। रामेश्वर सूर्यवंशी को सभी आरोपी एक साथ मिलकर लाठी एवं डंडा से मारपीट किये जिससे रामेश्वर प्रसाद सूर्यवंशी की मृत्यु हो गई। मृत्यु की सूचना पर थाना नवागढ़ में मर्ग क्रमांक 24 / 23 धारा 174 जा.फौ. कायम कर जांच में लिया गया।

मर्ग जांच के दौरान मृतक के परिजनों, गवाहों का कथन, शव का परीक्षण एवं पोस्ट मार्टम कराया गया। मर्ग जांच पर आरोपियों के विरुद्ध थाना नवागढ़ में धारा 302,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करके काम के महत्व को महसूस करें।

विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी 01. संतोष यादव उर्फ भेदो उम्र 47 वर्ष 02. आकाश यादव उम्र 25 वर्ष 03, प्रकाश यादव उम्र 23 वर्ष एवं विकास यादव उम्र 19 वर्ष सभी निवासी महंत को दिनांक 13 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

आरोपियों को गिरफ्तार करने में चंद्रशेखर परमा, उप पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक रविन्द्र अनंत, उनि बद्री प्रसाद तिवारी, सउनि हीरालाल एक्का, बलवंत धृतलहरे, प्र.आर. राधेश्याम पूर्णा, म.प्र.आर. स्वाति गिरोलकर, आर. रामदेव साहू, दिलीप कश्यप, शिवमोला कश्यप एवं कुलदीप खुंटे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading