जांजगीर चाम्पा

चाम्पा एवं नैला रेल्वे स्टेशन के पार्किंग स्टैंड में खड़े संदिग्ध वाहनों पर जांजगीर-चाम्पा पुलिस की कार्यवाही

जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत् नैला रेल्वे स्टेशन के पार्किंग स्टैंड में खड़े 07 संदिग्ध वाहनों को जप्त कर दुपहिया वाहन पर विधिवत कार्यवाही कर चौकी नैला में सुरक्षार्थ रखकर वाहन स्वामी के बारे मे पता किया जा रहा है।


उक्त कार्यवाही दौरान 01. स्प्लेंडर क्र. सीजी 12 के 7788, 02. सीडी डिलक्स सीजी 04 डीएच 0424, 03. सीजी 10 ईक्यू 1076, 04. पैशन प्रो सीजी 10 ईडी 5227, 05. प्लेजर स्कुटी सीजी 11 एएच 0955, 06. डियो स्कुटी तथा एक सोल्ड पल्सर वाहन को जप्त किया गया है।


चेकिंग दौरान चापा रेल्वे स्टेशन मे 19 दुपहिया वाहन खड़े होने कि सूचना पर रेल्वे के अधिकारियो से समन्वय बनाकर अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है।

चाम्पा एवं नैला रेल्वे स्टेशन के पार्किंग स्टैंड में खड़े संदिग्ध वाहनों पर जांजगीर-चाम्पा पुलिस की कार्यवाही - Console Corptech


चेंकिंग दौरान जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा रेल्वे प्रबंधन के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्यवाही किया गया।


उक्त कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक श्री संदीप मित्तल यातायात शाखा जांजगीर चांपा के नेतृत्व में कार्यवाही की गयी जिसमें चौकी नैला प्रभारी वाय.एन.शर्मा व स्टाफ तथा थाना चांपा प्रभारी निरीक्षक मनीष सिंह परिहार व स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading