मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी कार्यवाही जिला पंचायत सीईओ हटाए गए,,

सूरजपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बड़ी कार्यवाही की. सीईओ ज़िला पंचायत सूरजपुर राहुल देव हटाए गए. अब लीना कोसम सूरजपुर की नई सीईओ होंगी। मुख्यमंत्री के टेक ऑफ़ होते ही आदेश निकला है.

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में लिखा है….राज्य शासन एतद्द्वारा राहुल देव, भा.प्र.से. (2016), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, सूरजपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त अपर कलेक्टर, जिला-जांजगीर चांपा के पद पर पदस्थ करता है।

राज्य शासन एतद्वारा सुश्री लीना कोसम (रा.प्र.से., आर.आर.- 2008, प्रवर श्रेणी), अपर कलेक्टर, जिला-जांजगीर-चांपा को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित करते हुए, उन्हें अस्थाई रूप से, आगामी आदेश तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सूरजपुर, जिला-सूरजपुर के पद पर पदस्थ करता है।

Related Articles

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading