जांजगीर चाम्पा

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा ने 2 नये हाईवे पेट्रोलिंग वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

जांजगीर चाम्पा- दिनांक 11.05.2022 को पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय अग्रवाल द्वारा हाईवे पेट्रोलिंग हेतु पुलिस मुख्यालय रायपुर से प्राप्त 02 वाहनों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

दोनो वाहनों को हाईवे में हो रहे दुर्घटनाओं के रोकथाम एवं दुर्घटनाओं में घायल हुए व्यक्तियों को तत्काल चिकित्सकीय सहायता प्रदान करने के लिये जिले के नेशनल हाईवे पर निरंतर पेट्रोलिंग कराया जायेगा।

हाईवे पेट्रोलिंग हेतु जिले में 02 जोन बनाये गये जिसके तहत् जोन 01 पेट्रालिंग वाहन तरौद चौक अकलतरा व जोन 02 पेट्रालिंग वाहनं जैजैपुर चौक बाराद्वार में स्टेटिक लोकेशन में रखा गया है।

हाईवे पेट्रोलिंग 01 मुलमुला, अकलतरा, जांजगीर एवं चांपा तथा हाईवे पेट्रोलिंग 02 चांपा से सारागांव, बाराद्वार एवं सक्ती के मध्य संचालित किया जा रहा है जो जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 49 जिसकी लम्बाई 85 कि.मी. है इस सम्पूर्ण हाईवे में सड़क दुर्घटनाओं को रोकना, घायलों को अस्पताल पहुचाना तथा कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने पर प्रभावी कार्यवाही हेतु उपयोग में लाया जा रहा है।

दोनों हाईवे पेट्रोलिंग वाहन स्ट्रेचर, रेडियम, स्टापर कोन, तथा रिफ्लेक्टर से सुसज्जित है जिसे आम जनता द्वारा आसानी से पहचाना जा सकता है।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री निकोलस खलखो, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री संदीप मित्तंल, रक्षित निरीक्षक श्री प्रदीप जोशी एवं यातायात शाखा के अधिकारी/कर्मचारी, कार्यालयीन अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading