जांजगीर चाम्पा

जांजगीर चाम्पा-जिले में डायल 112 योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक बैठक रखा गया

जांजगीर चाम्पा-दिनांक 7 मई 2022 को नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष के बैठक कक्ष में जिले के डायल 112 योजना कंट्रोल रूम प्रभारी एवं एबीपी प्रभारी देवेंद्र कुमार तथा 112 योजना में कार्यरत स्टाफ एवं चालकों की बैठक ली गई।

वर्तमान में ज्यादातर इवेंट C4 रायपुर द्वारा प्राप्त हो रहे हैं जैसे अपहरण, बच्चों संबंधी अपराध, आत्महत्या का प्रयास, सड़क दुर्घटना, आकस्मिक प्रसव पीड़िता तथा महिलाओं संबंधी अपराध व आम जनता से प्राप्त सामान्य सूचनाएं पर रिस्पांस समय को कम करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।


डायल 112 जिला नियंत्रण कक्ष सीधे सूचनाएं प्राप्त होने पर शीघ्र इवेंट तैयार कर नजदीकी टीम को संबंधित स्थान पर शीघ्र रवाना करने तथा संबंधित को यथासंभव व्यवस्था व सुरक्षा प्रदान कराने के संबंध में प्रभारी जिला नियंत्रण कक्ष को आवश्यक हिदायत दिया गया।


डायल 112 योजना में कार्यरत चालकों का इवेंट दौरान सहायता करते हुए उनकी निर्धारित गणवेश खराब हो जाने से एबीपी कंपनी द्वारा उपलब्ध कराते हुए वितरण कराया गया, चालको को नए गणवेश प्राप्त होने से उनमें उत्साह एवं विभाग के प्रति प्रसन्नता देखा गया।


उक्त बैठक दौरान वाहनों तथा अन्य उपकरणों के रखरखाव व संचालन के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया तथा तकनीकी समस्याओं आने पर उनका निराकरण करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया गया।

Related Articles

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading