जांजगीर चाम्पा

आमनागरिकों और विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प,, वन विभाग ने पर्यावरण दिवस में लोगों को किया जागरूक,,,

जांजगीर-चाम्पा 5 जून 2022

आज विश्व पर्यावरण दिवस पर आज
जांजगीर-चांपा वनमण्डल द्वारा मगरमच्छ संरक्षण पार्क कोटमीसोनार में आमनागरिकों सहित स्कूली विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। उन्हें वनों का महत्व बताते हुए पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता देने की अपील की गई।

वनमंडलाधिकारी सौरभ सिंह ठाकुर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली बच्चों
एवं वन विभाग अधिकारियों , कर्मचारियों को पर्यावरण दिवस के महत्व के बारे में अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को हो रहे नुकसान से जीवनशैली पर भी इसका दुष्प्रभाव हो रहा है। हमें जल का संरक्षण करने के साथ आसपास पौधे अवश्य लगाने चाहिए। जल,जंगल ही हमारे जीवन का महत्वपूर्ण आधार है। इसके बिना जीवन की कल्पना करना नामुमकिन है। अतः वनमंडलाधिकारी श्री ठाकुर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण की रक्षा करने जागरूकता फैलाने तथा सुरक्षित जीवन हेतु पर्यावरण को बचाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा उपस्थित स्कूली बच्चों को मगरमच्छ संरक्षण पार्क एवं पर्यावरण के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये वीडियो फिल्म दिखाया गया एवं पार्क का भ्रमण कराया गया।


वनमंडलाधिकारी द्वारा पर्यटकों के मनोरंजन के लिए मगरमच्छ पार्क में नये सेल्फी जोन की शुरूआत की गई। पार्क में प्रदर्शित संकल्प बोर्ड में वनमंडलाधिकारी एवं अन्य उपस्थित स्कूली बच्चों तथा स्थानीय स्टाफ द्वारा हस्ताक्षर कर वन, पर्यावरण एवं वन्यप्राणियों के सुरक्षा एवं संवर्धन के लिए संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बलौदा वन परिक्षेत्र के अधिकारी क्षेत्रीय अधिकारी / कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading