जांजगीर चाम्पा

डॉ आलोक शुक्ला प्रमुख सचिव छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार विभाग, ग्रामोंद्योग का एक दिवसीय जिले में प्रवास,,

जांजगीर चाम्पा-

जाज्यलदेव एवं कोसा कांसा कंचन
के लिए विख्यात हसदेव सलिला के पावन धरा जांजगीर-चांपा में प्रमुख सचिव छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा तकनीकी शिक्षा कौशल विकास रोजगार विभाग ग्रामोद्योग विभाग के प्रमुख डॉ आलोक शुक्ला जी का आगमन हुआ।


जांजगीर-चांपा जिले में पधारे माननीय डॉ आलोक शुक्ला जी का विश्राम गृह जांजगीर में सर्वप्रथम जिले के ऊर्जावान जिला कलेक्टर जीतेंद्र शुक्ला के द्वारा पुष्पगुच्छ गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया गया।


इस अवसर पर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी द्विवेदी द्वारा माननीय प्रमुख सचिव एवं श्रीमती रेखा शुक्ला जी को गुलदस्ता एवं कौसेय वस्त्र भेंटकर अभिनंदन, अभिवादन किया गया।

प्रमुख सचिव महोदय के द्वारा भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान केंद्र चांपा का निरीक्षण किया गया साथ ही चांपा स्थित धनंजय देवांगन के धागाकरण केंद्र का निरीक्षण किया गया।


इस अवसर पर जिला कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला,हाथकरघा ग्रामोघोग विभाग के अधिकारीगण, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी द्विवेदी समग्र शिक्षा के राजकुमार तिवारी, प्रदीप शर्मा, सहित हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान के कर्मचारीगण भारी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading