जांजगीर चाम्पा

अवैध फटाखा भंडारण करने वालों पर की जा रही लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही, 01 लाख 50 हजार के फटाखा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार,,,

जांजगीर चाम्पा – 15 अक्टूबर 2022

जांजगीर चाम्पा पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देशन में लगातार अवैध फटाखा भंडारण पर जांजगीर पुलिस की कार्यवाही ,जांजगीर पुलिस के अनुसार मुस्तफा खान निवासी रविदास चौक अवैध पटाखा भंडार कर रखा है जिसकी सूचना पर जांजगीर पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही किया गया जहाँ आरोपी मुस्तफा खान विस्फोटक वजनी 130 किलो कीमती 150000/- रु को शासन द्वारा विस्फोटकों के भंडारण हेतु जारी दिशानिर्देश का पालन न करते हुए अवैध रूप से भंडारित कर रखा गया था एवं पटाखा खरीदी बिक्री एवं भंडारण करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया
जिस पर आरोपी मुस्तफा खान निवासी रविदास चौक के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई


उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उमेश साहू उप निरीक्षक अवनीश श्रीवास सउनि भरत लाल राठौर, महिला आरक्षक जयंती लहरे, आर दिलीप सिंह , भूपेन्द्र टंडन, सुनील साहू, सिताराम सूर्यवंशी एवं सितेश कुमार यादव का योगदान रहा ।

Related Articles

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading