चाम्पा

चाम्पा का भव्य पारंपरिक गौशाला बाजार 15 जनवरी 2023 दिन रविवार को आयोजित होगा,,,

चाम्पा – 05 जनवरी 2023

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी चाँपा का स्थानीय भव्य पारंपरिक गौशाला बाजार दिनांक 15 जनवरी 2023 दिन रविवार को आयोजित होगा, गौमाता के प्रति विशेष पूजा-अर्चना एवं श्रद्धा के साथ समर्पित होकर मनाया जाने वाला गौशाला बाजार जनमानस के आस्था का केंद्र है,इस पारंपरिक गौशाला बाजार में विभिन्न खेल-तमासे, झूले, दुकानें ,शासकीय -अशासकीय प्रदर्शनी एवं जनोपयोगी जानकारियों के साथ धार्मिक आयोजन भी संपन्न होते हैं,

ज्ञात हो कि कोरोना काल के बाद पुनः परंपरा को स्थापित करने का कार्य आयोजन समिति द्वारा करते हुऐ संबंधित दुकानदारों,खेल-तमासों, प्रदर्शनी वालों से अनुरोध किया है कि वे अपना स्थान समय पूर्व सुरक्षित करा लेवें,साथ ही क्षेत्र के जनमानस से आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है

Related Articles

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading