जांजगीर चाम्पा

सारागांव के आदतन अपराधियों को टी आई सुरेश ध्रुव ने किया गिरफ्तार पहुँचाया जेल की सलाखों के पीछे,, देखे पूरी खबर

जांजगीर चाम्पा – 19 जून 2022

एसपी कार्यलय से मिली जानकारी के अनुसार दिलीप दास महंत उम्र 31 वर्ष निवासी कोनियापाठ द्वारा दिनांक 18.06.22 को थाना सारागांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 17.06.22 को पैसे की लेनदेन की बात को लेकर अजीत राठौर रंजीत राठौर, आशीष राठौर तीनो निवासी सारागांव, प्रकाश यादव निवासी बाराद्वार एवं जीत मणि चंद्रा निवासी ठूठी थाना जैजैपुर द्वारा एक राय होकर उधारी का पैसा वापस नहीं कर रहे हो कहकर हाथ मुक्का लात व डंडे से मारपीट किए


प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सारागांव में आरोपियों के विरुद्घधारा 147,294,506,323 भादवि पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया और जेल पहुचाया गया

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपीगणो अजीत राठौर, रंजीत राठौर, आशीष कुमार राठौर, जीत मणि चंद्रा एवं प्रकाश यादव को दिनांक 19.06.22 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहाँ से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया


आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं विवेचना कार्यवाही मे उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव प्रधान आरक्षक 939 यशवंत राठौर आरक्षक 587 ओम प्रकाश कर्ष एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा |

Related Articles

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading