जांजगीर चाम्पा

जांजगीर चाम्पा-दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले पति सहित परिवार वाले गिरफ्तार,सभी जेल दाखिल

जांजगीर चाम्पा-दिनांक 25.05.2021 को प्रार्थिया द्वारा अपने पति व ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसका पति बुद्धेश्वर चंद्रा शादी के एक माह बाद से ही मोटर सायकल, जेवर के नाम पर दहेज दहेज की माँग कर अपने माता पिता व अन्य के साथ प्रताड़ित करते है कि रिपोर्ट पर थाना जैजैपुर 76/22 धारा 498 ए, 34 भादवि. कायम किया गया।

प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये एवम् महिला संबंधी अपराध का होना पाये जाने से आरोपीयो को गिरफ़्तारी करने का सतत रूप से प्रयास किया जा रहा था।

दिनांक 08.05.22 को आरोपीगण 01.बुद्धेश्वर चंद्रा 02.महेत्तरीन बाई चंद्रा, 03. कमलेश्वरी चंद्रा साकिनान तुषार थाना जैजैपुर जिला जाजगीर चांपा (छ.ग.) तथा शत्रुघन चंद्रा साकिन करमनडीह थाना जैजैपुर जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) को हिरासत में लेकर थाना लाया पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किये।

उक्त आरोपीगण के विरूद्ध अपराध धारा का साक्ष्य सबूत पाये जाने से दिनांक 08.05.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को देकर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल दाखिल कराया गया।

उक्त कार्यवाही में *उप निरी० गोपाल सतपथी सउनि मथुरा प्रसाद मन्नेवार, जयराम सिदार, आर. रमेश धिरहे आर. कंचन सिदार महिला आर. राज कुमारी खरे* का विशेष योगदान रहा है।

Related Articles

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading