जांजगीर चाम्पा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से शासकीय योजनाओं की मिल रही जानकारी कला जत्था द्वारा किया जा रहा प्रचार प्रसार,,,   

 जांजगीर-चाम्पा 31 मई 2022

छत्तीसगढ़ सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को मिल रही है। जनसंपर्क विभाग द्वारा  राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी कला जत्था के माध्यम से जिले में दिया जा रहा है।


कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में जनसंपर्क विभाग के द्वारा जिले के सभी विकासखंडों के चिन्हांकित किए गांवों और साप्ताहिक हाट-बाजार में कला जत्था की टीम शासकीय योजनाओं पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर रही है।

ग्रामीण क्षेत्रों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुँच रहे हैं। कलाकारों द्वारा राज्यशासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। साथ ही जनमन प्रचार सामाग्री का वितरण भी किया जा रहा है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से शासकीय योजनाओं की मिल रही जानकारी कला जत्था द्वारा किया जा रहा प्रचार प्रसार,,,    - Console Corptech

कला जत्था द्वारा जैजैपुर ब्लॉक के जैजैपुर, हसौद, ठठारी, मालखरौदा ब्लॉक के ग्राम छपोरा, आमनदुला, पिहरीद, डभरा ब्लॉक के कोटमी, सपोस और ठनगन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से शासकीय योजनाओं की मिल रही जानकारी कला जत्था द्वारा किया जा रहा प्रचार प्रसार,,,    - Console Corptech

Related Articles

Back to top button

Discover more from Ambey News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading