रायपुर

रायपुर गोपाष्टमी पर “गो पुष्टि महायज्ञ व गो पूजन” का आयोजन,,,

रायपुर- 02 नवम्बर 2022

गोपाष्टमी महोत्सव के पावन पर्व पर “गो पुष्टि महायज्ञ” का आयोजन गो पुष्टि यज्ञ समिति, भारतीय योग संस्थान रायपुर, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं साईं मंदिर गीतांजलि नगर के संयुक्त तत्वाधान में साईं मंदिर, गीतांजलि नगर, रायपुर में मंगलवार, 1 नवंबर, 2022 को किया गया.
आज सर्वप्रथम प्रात:काल 8.30 बजे जय श्री कृष्ण, गौ माता की जय के जय घोष व ढोल बाजे के साथ साई मंदिर से गौ कलश यात्रा निकाली गयी. पश्चात साई मंदिर प्रांगण में गौ पूजन, गो पुष्टि महायज्ञ, गौ ग्रास, गौ परिक्रमा, गौ माता की आरती, पुष्पांजलि, भजन कीर्तन आदि कार्यक्रम संपन्न हुए. अंत में दोपहर 12 से बजे से उपस्थित भक्तों ने महाप्रभु के भोग महाप्रसाद अन्नकूट का रसपान किया.
गोपाष्टमी महोत्सव इस पावन अवसर पर वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणानिधि मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा एवं संभागीय अध्यक्ष नितिन झा द्वारा सभी को हार्दिक बधाइयाँ व शुभकामनाएं दी गयी.

Related Articles

Back to top button

Discover more from अम्बे न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading